Rajasthan: ‘कई दिनों से तनाव में हूं’… ये लिखकर सेना के जवान ने खुद को मार ली गोली, मौके पर मौत

0
10
मृतक जवान मनदीप सिंह।

मृतक जवान मनदीप सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजस्थान के बीकानेर जिले में जयपुर रोड स्थित सैन्य छावनी में एक सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें तनाव में होने की बात कही है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह किस कारण से तनाव में था। सेना के अधिकारियों जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाला मृतक जवान मनदीप सिंह सेना में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था।  उसे कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। गुरुवार को मनदीप ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनदीप के शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें उसने लिखा है कि वह पिछले कई दिनों से तनाव में हैं। 

मनदीप के आत्महत्या करने की सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद उसके शव को आर्मी के अस्पातल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतक मनदीप के शव का पीएम कराया जा रहा है। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। वे गुरदासपुर से बीकानेर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक जावन क्यों तनाव में चल रहा था। इस संबंध में उसके साथियों से भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही बीकानेर पहुंचने पर उसके परिजनों के भी बयान लिए जाएंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here