
जयपुर शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
सिंगल यूज प्लास्टिक से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के मद्देनजर जब्ती अभियान के तहत बुधवार को जयपुर हेरिटेज नगर निगम के उपायुक्त स्वास्थ्य आशीष कुमार वर्मा की मॉनिटरिंग में अलग-अलग बाजारों में कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न दुकानदारों से 105 किलो पॉलीथिन थैलियों के पैकेट जब्त किए गए। साथ ही प्लास्टिक की थैलियों में सामान बेचने पर जुर्माने के रूप में 54 हजार 500 रुपए कैरिंग चार्ज भी वसूला गया।
आकस्मिक निरीक्षण और धरपकड़ अभियान तेज होगा
उपायुक्त स्वास्थ्य आशीष कुमार को कार्यवाही के बाद स्वास्थ्य शाखा के दस्ते ने बताया कि जब दल विभिन्न बाजारों में पॉलीथिन जब्त करने पहुॅंचा, तो दुकानदारों में खलबली मच गई । उपयुक्त आशीष कुमार ने कहा कि सिगंल यूज प्लास्टिक धरपकड़ अभियान की कार्यवाही का दायरा ओर बढ़ाया जाएगा। आगामी दिनों में और ज्यादा बड़ी कार्रवाई प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल करने वालों पर की जाएगी। प्लास्टिक और पॉलिथीन थैलियों को डी-मोटिवेट करने के लिए लगातार टीमें बाजारों का दौरा करेंगी। आकस्मिक निरीक्षण कर धरपकड़ की कार्रवाई की जाएगी।
सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन पर बैन के निर्देश
हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर और निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने स्वास्थ्य उपयुक्त सहित स्वास्थ्य शाखा के दस्ते में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तेदी से काम करने के लिए कहा है । साथ ही अभियान में तेजी लाते हुए प्लास्टिक और पॉलिथीन पर सख्ती से बैन लगाने के आदेश की पालना कराने के निर्देश दिए हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















