
सोते हुए संयम लोढा
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा का एक वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में संयम लोढ़ा एक मीटिंग के दौरान सोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने लोढ़ा की चुटकी ली है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर सरकार के विकास कार्य बताने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। सिरोही जिला प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी सरकार के चार साल के विकास कार्यों को गिना रहे थे। सीएम गहलोत के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा महेंद्र चौधरी के बगल में ही बैठे थे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें नींद आ गई। वो मंत्री के बगल में बैठकर आराम से खर्राटे लेते रहे।
कुछ समय बाद विधायक संयम लोढ़ा को जगाया गया लेकिन तब तक किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि ‘राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाने के बाद थक कर सोते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार विधायक, संयम लोढ़ा जी’
राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाने के बाद थक कर सोते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार, विधायक, संयम लोढ़ा जी।#ModelStateRajasthan pic.twitter.com/JpbbxtsCUo
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 26, 2022
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















