बदमाशों ने इगो और वर्चस्व के पीछे सारी हदें पार की

0
12
युवक के साथ मारपीट

युवक के साथ मारपीट
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजधानी जयपुर के बदमाशों में अपने वर्चस्व को जंग छिड़ी हुई है। यही कारण है कि अब यह बदमाश अपनी गुंडागर्दी खुलेआम सोशल मीडिया पर डालकर दहशत फैला रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुहाना थाना पुलिस ने दर्ज किया है। घटना 24 दिसंबर की है, आरोपी गणेश शर्मा ने अपने ही गांव के हरजीलाल मीणा और उसके एक अन्य दोस्त के साथ गंभीर मारपीट की। गणेश शर्मा ने मारपीट करते हुए अपनी फेसबुक आईडी से इसे लाइव भी किया।

इस दौरान गणेश शर्मा हरजीलाल मीणा से जुड़े हुए लोगों को गंदी गालियां देते हुए हरजीलाल मीणा के साथ मारपीट कर रहा था। मारपीट के दौरान गणेश शर्मा ने हरजीलाल से अपने जूते भी चटवाए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित हरजीलाल मीणा ने मुहाना थाने में इस संबंध में शिकायत दी। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से गणेश शर्मा सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ गंभीर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रशिक्षु आईपीएस एसीपी मानसरोवर हरिशंकर को दी गई है। एसीपी मानसरोवर हरिशंकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद पुलिस के पास कई जगहों से फोन आने लगे। इस पर पुलिस ने हरिलाल की शिकायत पर गणेश शर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आधा दर्जन बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें इनके आवास और अन्य ठिकानों पर भेजी गई। लेकिन यह बदमाश फरार हो गए।

बदमाशों और पीड़ित के बीच समझाइश हुई थी…
बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जो जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि हरजीलाल मीणा ने 22 तारीख को गणेश शर्मा और उसके साथियों को फेसबुक पर ऑनलाइन आकर भद्दी गालियां दी थी, जिस पर गणेश शर्मा और हरजीलाल के बीच समझाइश भी कराई गई थी। लेकिन समझाइश से बात नहीं बनी और गणेश शर्मा ने अपने साथियों को बुलाकर हरजी लाल मीणा और उसके एक अन्य साथी के साथ गंभीर मारपीट की। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here