Rajasthan: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने लड़की से कहा- दोस्ती करो या चालान कटाओ, एसपी के पास पहुंची छात्रा

0
12
एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता।

एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजस्थान के कोटा जिले में मनचले ट्रैफिक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है। उसने एक छात्रा को चालान काटने की धमकी देकर दोस्ती करने और घर पर मिलने की पेशकश की थी। पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की जिसके बाद एसपी केसर सिंह शेखावत ने आरोपी कैलाश के खिलाफ कार्रवाई की। 

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय पीड़िता आईटीआई प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे वह कॉलेज से घर जा रही थी। इस दौरान सीसीएडी सर्किल पर पुलिसकर्मी कैलाश ने उसे हेलमेट नहीं पहने होने के नाम पर रोक लिया। आरोपी कैलाश ने छात्रा को दस हजार रुपये का चालान काटने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर, चालान नहीं भरना है तो मुझसे दोस्ती कर लो। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने छात्रा पर घर चलने का भी दवाब बनाया।  

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने छात्रा से कहा कि तुम्हें मोबाइल दिला दूंगा, मेरे साथ घर पर चलो। ऐसा नहीं करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माने भरना होगा। जैसे तैसे आरोपी से छात्रा ने पीछा छुड़ाया और घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वे उसे लेकर कोटा एसपी के पास पहुंचे। जहां छात्रा ने आरोपी कैलाश के खिलाफ लिखित शिकायत दी। 

एसपी केसर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी कैलाश को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। उधर, आरोपी कैलाश का कहना है कि वह छात्रा को नहीं जानता है। वह उस पर झूठे आरोप लगा रही है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here