Army Truck Accident: राजस्थान के तीन जवान शहीद, बेटी से पहली बार पापा सुनने की ख्वाहिश लिए अलविदा कह गए मनोज

0
13
शहीद सूबेदार गुमान सिंह और मनोज

शहीद सूबेदार गुमान सिंह और मनोज
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। ट्रक में सवार राजस्थान के तीन जवान भी शहीद हो गए। वहीं चार जवान घायल हो गए। हादसे की सूचना से राजस्थान में शोक की लहर है। तीनों शहीद जोधपुर, जैसलमेर और झुंझुनू के रहने वाले थे। 

सिक्किम में आर्मी का एक ट्रक एक मोड़ पर फिसलकर खाई में जा गिरा। हादसे में 16 जवान शहीद हो गए। जिनमें राजस्थान के जैसलमेर के जोगा गांव के रहने वाले सूबेदार गुमान सिंह सोलंकी, जोधपुर के सिपाही सूखाराम और झुंझुनूं के लांस नायक मनोज कुमार की जान चली गई।

पांच दिन पहले ही छुट्टी से वापस गए थे सूबेदार गुमान सिंह

जैसलमेर के जोगा गांव के निवासी सूबेदार 45 वर्षीय गुमान सिंह पांच दिन पहले ही जैसलमेर से छुट्टी से वापस ड्यूटी पर गए थे। गुमान सिंह का शव रविवार तक जैसलमेर पहुंच सकता है। 

दस महीने में होने वाले थे रिटायर

गुमान सिंह के परिवार में मां, पत्नी रेखा कंवर और पांच बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। गुमान सिंह 27 साल पहले भारतीय सेना में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि 10 महीने बाद ही वे सेना से रिटायर होने वाले थे। उनके शहीद होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।

बेटी के मुंह से पापा सुनने से पहले ही कह गए अलविदा
वहीं झुंझुनू जिले के रहने वाले मनोज भी हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। मनोज की शहादत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनोज झुंझुनू के सिंघाना पंचायत समिति के मांजरी गांव में रहने वाले थे। वे डेढ महीने पहले ही घर आए थे और छुट्टियां बिताकर वापस ड्यूटी पर गए थे। वे 1871 फील्ड रेजीमेंट में लांस नायक पद पर कार्यरत थे। उनका बड़ा भाई प्रमोद कुमार भी बीएसएफ में तैनात है। 

मनोज का 2018 में विवाह हुआ था। अब उनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। वे इस बार जब घर आए थे, तब फरवरी में वापस आने का वादा कर के गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि ‘मैं उस दिन की इंतजार कर रहा हूं, जब मेरी बेटी मुझे पहली बार पापा बोलेगी… उससे बड़ा दिन क्या होगा…।’ 

विस्तार

सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। ट्रक में सवार राजस्थान के तीन जवान भी शहीद हो गए। वहीं चार जवान घायल हो गए। हादसे की सूचना से राजस्थान में शोक की लहर है। तीनों शहीद जोधपुर, जैसलमेर और झुंझुनू के रहने वाले थे। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here