
(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
जयपुर में एक विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती ने ट्रेन के टीटी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पीड़िता ने जयपुर जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जर्मनी की रहने वाली 25 साल की युवती भारत घूमने आई हुई है। 13 दिसंबर को वह जयपुर घूमने के लिए ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान जनरल कोच में सफर करते समय टीटी ने विदेशी महिला को एसी कोच में बिठाने का झांसा दिया। टीटी महिला को जनरल कोच से एसी कोच की तरफ ले गया।
आरोप है कि चलती ट्रेन में आरोपी टीटी विशाल सिंह शेखावत ने विदेशी युवती से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपी टीटी के खिलाफ ऑनलाइन रेलवे में शिकायत दर्ज कराई। 16 दिसंबर को रेलवे को दी शिकायत के आधार पर जयपुर जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















