Bharat Jodo Yatra: दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक, कार्यकर्ता मिलेंगे अपने परिजनों से

0
20
भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को अंतिम दिन है। 100 दिन पूरे करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। जिसके बाद नौ दिन का ब्रेक होगा। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा। जिससे कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके।’

इस ब्रेक में कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार से मिल पाएंगे और उनके साथ समय बिता पाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। इस बीच, पार्टी की हरियाणा इकाई मेगा वॉकथॉन की तैयारी कर रही है क्योंकि राज्य में यात्रा का पहला चरण बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता भाग लेगी। इसके बाद 6 जनवरी 2023 को पानीपत बॉर्डर पर सनौली खुर्द से यात्रा शुरू होगी। इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन भी किया जाएगा।
 

राजस्थान में यात्रा का अंतिम दिन
भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को राजस्थान में आखिरी दिन है। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई। यात्रा अलवर शहर से होकर गुजरेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे रामगढ़ क्षेत्र के लोहिया का तिबारा में लंच ब्रेक होगा। 3:30 बजे बगड़ चौराहे पर पहुंचेगी। रामगढ़ के बीजवा गांव में यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया है। राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में 16वां और आखिरी दिन है। यात्री आज राहुल के साथ 23 किमी पैदल चलेंगे। बता दें कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा ने चार दिसंबर को झालावाड़ से प्रवेश किया था। राजस्थान में 16 दिन में 526 किमी यात्रा करने का लक्ष्य रखा गया। कांग्रेस शासित प्रदेश होने के कारण राहुल की यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी। जिनसे राहुल ने संवाद किया। प्रदेश से जाने से एक दिन पहले राहुल गांधी ने मंत्रियों और विधायकों का टास्क दिया है। राहुल ने कहा कि मंत्री और विधायक हर महीने 15 किमी चलें।

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को अंतिम दिन है। 100 दिन पूरे करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। जिसके बाद नौ दिन का ब्रेक होगा। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा। जिससे कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके।’


इस ब्रेक में कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार से मिल पाएंगे और उनके साथ समय बिता पाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। इस बीच, पार्टी की हरियाणा इकाई मेगा वॉकथॉन की तैयारी कर रही है क्योंकि राज्य में यात्रा का पहला चरण बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता भाग लेगी। इसके बाद 6 जनवरी 2023 को पानीपत बॉर्डर पर सनौली खुर्द से यात्रा शुरू होगी। इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here