राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा में हुई विशाल जनसभा के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ एक बंद कमरे में अहम बैठक की है। सूत्रों की माने तो राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हर हाल में सुलह करवाना चाहते हैं। ताकि आने वाले समय में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को रिपीट किया जा सके। फिलहाल, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, यह स्पष्ट नहीं, लेकिन राज्य में चुनाव क्योंकि करीब हैं, इसलिए इस मीटिंग के अलग ही मायने निकाले जा रहे हैं। लेकिन, बैठक के बाद बाहर आकर राहुल गांधी ने कहा कि, राजस्थान में सब कुछ ठीक है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















