Rajasthan: ‘हमारा सीएम कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो’, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में फिर लगे नारे

0
15
राहुल गांधी और सचिन पायलट

राहुल गांधी और सचिन पायलट
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर देखने को मिली। एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी सामने है। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा में सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को दौसा के कलाखो से शुरू हुई। दौसा सचिन पायलट का गढ़ है। पहली बार पायलट यहीं से जीतकर विधायक बने थे। अब राहुल गांधी की यात्रा के दौरान रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारे लगे। जिसका एक वीडियो सामने आया है। 

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कुछ युवकों ने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने ‘हमारा सीएम कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो’। का नारा लगाया। इससे पहले शुक्रवार को भी दौसा जिले में भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी की गई थी। दौसा में भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 

भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में 15वां दिन है। यात्रा सोमवार को दौसा के बांदीकुई से शुरू हुई। आज भारत जोड़ो यात्रा दौसा से अलवर जिले में प्रवेश करेगी। राहुल के साथ सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य नेता कदमताल कर रहे हैं। यात्रा राजगढ़ से सुबह 9 बजे अलवर में प्रवेश करेगी। मालाखेड़ा में आज राहुल सभा को संबोधित करेंगे।
 
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here