India-China Clash: ‘यह नेहरू का भारत नहीं, जो सोते-सोते…’, राहुल के चीन से युद्ध वाले बयान पर BJP का पलटवार

0
20
राहुल गांधी

राहुल गांधी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

भारत चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने बयान दिया कि केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रह है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये भारत उनके परदादा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नहीं है। जिन्होंने चीन को भारतीय जमीन हड़पने की अनुमति दी थी।

चीन मुद्दे पर हमले के बाद भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी पर बोला। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला। राहुल गांधी चीन के इतने करीब आ गए हैं कि उन्हें पता है कि वह आगे क्या करने वाला है।

राठौड़ ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने देश में भ्रम फैलाने और भारतीय सैनिकों का मनोबल गिराने के लिए भारतीय सुरक्षा को लेकर बयान दिया है। यह उनके परदादा नेहरू का भारत नहीं है, जिन्होंने सोते हुए चीन से 37,242 वर्ग किमी जमीन खो दिया था। खुद को रीलांच करने के लिए राहुल गांधी को देश सुरक्षा पर गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए।

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसा लिया, यह एक प्रकार का भ्रष्टाचार है। पं. नेहरू और कांग्रेस के शासनकाल में हमारी जमीन किस तरह चीन के पास गई, यह सभी जानते हैं। 

क्या कहा था राहुल गांधी ने

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गांधी ने कहा केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रह है। तवांग मुद्दे को छिपाने की कोशिश की जा रही है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन ने युद्ध की तैयारी की है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here