Rajasthan: पाकिस्तान से आए परिवार को 8 साल बाद मिली भारतीय नागरिकता, DM टीना डाबी ने सौंपा पत्र

0
17
जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा

– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

पाकिस्तान से भारत आए एक परिवार को कई वर्षों के इंतजार के बाद भारतीय नागरिकता मिल गई। परिवार को जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। नागरिकता मिलने पर परिवार ने टीना डाबी, प्रदेश और भारत सरकार को धन्यवाद व्यक्त किया। 

दरसअल, पाकिस्तान के सनघर सिंध जिले से विस्थापित होकर 2014 में डॉ. जैतून सिंह भील पुत्र टोगों का परिवार भारत आया था। यहां आने के बाद वे राजस्थान के जैसलमेर जिले में रहने लगे थे। बीते आठ साल से जैतून भारतीय नागरिकता मिलने का इंतजार कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने आवेदन दिया था। मंगलवार जैतून को भारतीय नागरिकता मिल गई। 

कलेक्टर टीना डाबी हैं ने जिला कलक्ट्रेट के अपने कक्ष में जैतून को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा। जिसके मिलने के बाद उनका चेहरा खिल उठा। उनके चेहरे पर भारतीय कहलाने की खुशी साफ झलक रही थी। नागरिकता मिलने के बाद जैतून सिंह ने कहा कि हम जैसलमेर के अमरसागर में कई साल से रह रहे हैं। नागरिकता मिलने पर मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है। नागरिकता मिलने से जैतून को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here