राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को राजस्थान में 10वां दिन है। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा सवाईमाधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई, राहुल गांधी की यात्रा आज शाम तक दौसा जिले में प्रवेश करेगी। वहीं, राहुल गांधी के यात्रा के दौसा पहुंचने से पहले एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दौसा जिला मुख्यालय पर सड़कों के किनारे और पुलिया के नीचे कई जगह राहुल गांधी गो बैक के नारे लिखे गए हैं। बता दें कि, राहुल गांधी के यात्रा के रूट में आने वाली दीवारों पर काले अक्षरों से राहुल गांधी गो बैक लिखा गया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















