
बीजेपी नेताओं में हुई तकरार
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
जयपुर में जन आक्रोश यात्रा का एक नजारा, जो कुछ ही पलों में इस कदर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि बीजेपी चाहकर भी इस किरकिरी को नहीं रोक पाई। जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वहीं बीजेपी नेताओं की नजदीकियां तकरार में बदलती जा रही हैं।
जयपुर की एक सभा में बीजेपी नेताओं के बीच माइक को लेकर झगड़ा, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता और नेता मनीष पारीक के बीच खटपट हुई, जो वीडियो में भी कैद हो गई। मोहनलाल गुप्ता जो कि पूर्व विधायक हैं, इतने ज्यादा उपेक्षित थे कि मंच पर ही फट गए और कुछ ऐसा कर डाला कि बीजेपी के पदाधिकारी और सांसद भी देखते रह गए।
दरअसल, एक सभा के दौरान सांसद दीया कुमारी के भाषण के बाद उन्होंने माइक अपने पास खड़े मनीष पारीक को दे दिया, जिसके चलते पूर्व विधायक मोहनलाल ने मनीष के हाथ से माइक ऐसे छीना कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। मोहनलाल गुप्ता ने अपना पूरा जोर लगाकर माइक को मनीष पारीक से छीन लिया और खुद बोलना शुरू कर दिया। उपस्थित लोगों को उनके बोलने से ज्यादा माइक छीनने में मजा आया और वीडियो वायरल हो गया। अब बीजेपी प्रदेश इकाई इस पर पर्दा डालने के प्रयास में परिवार की नोक-झोंक बताकर मामले को निपटाने में लगी हुई है।
बीजेपी में बढ़ती रार और इस प्रकार की सार्वजानिक रूप से किरकिरी अंदरूनी कलह को उजागर करती है। बीजेपी प्रदेश इकाई में हुई घटना साबित करती है कि प्रदेश इकाई सरकार लाने से ज्यादा लालायित खुद के स्थान को लेकर है। यह प्रथा ऊपर से नीचे तक नजर आना शुरू हो चुकी है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















