Hanumangarh Road Accident: भादरा में बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

0
30
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भादरा थानाप्रभारी रणवीर साईं ने बताया कि भादरा से साहवा रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल ढाणी खोखरान निवासी जोरावरसिंह पुत्र मनफूल सिंह ने बयान में बताया कि वह भादरा से अपने गांव बाइक से जा रहा था। रेलवे फाटक से रामकुमार पुत्र रामचंद्र उसके साथ बाइक पर सवार हो गया। समाज कल्याण हॉस्टल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे रामकुमार पक्की सड़क पर गिर गया और वह सड़क के किनारे गिर गया।

दोनों घायलों को वहां से लोगों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां रामकुमार को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक सवार रामनिवास पुत्र रामपत निवासी नथवानिया को सिरसा रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। इस संबंध में भादरा पुलिस ने जोरावर सिंह की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here