Board Exam 2023 Live: बिहार में एक फरवरी से होगी बोर्ड परीक्षा, जानें यूपी बोर्ड और सीबीएसई का क्या है प्लान?

0
10

06:09 PM, 09-Dec-2022

Board Exam Update : CISCE ICSE, ISC Board Exam Dates

CISCE ICSE, ISC Board Exam 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से इंडियन सर्टिफिकेट सेकेंडरी एग्जामिनेशन (ICSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से 29 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, सीआईएससीई आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

05:28 PM, 09-Dec-2022

Bihar Board 10th Exam Dates

05:15 PM, 09-Dec-2022

Board Exam Dates Announced Live यहां देखें कार्यक्रम

दिसंबर 2022 एवं जनवरी 2023 के लिए बिहार बोर्ड का आगामी कार्यक्रम


 

05:07 PM, 09-Dec-2022

Board Exam 2022-23 Live Updates: यूपी बोर्ड और सीबीएसई डेटशीट का इंतजार

देश के दो सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा अभी आधिकारिक बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इस खबर में विभिन्न राज्य और उनके शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किया गया परीक्षा कार्यक्रम साझा किया गया है। 

04:54 PM, 09-Dec-2022

BSEB Bihar Board Exam 2023 एक फरवरी से होंगी परीक्षाएं

बिहार बोर्ड परीक्षाओं की तारीख को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से वार्षिक परीक्षा कैलेंडर तैयार किया गया है। BSEB के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड 2023 की इंटर मीडियट यानी कक्षा 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी, 2023 तक चलेंगी। वहीं, इससे पहले इंटर मीडियट यानी कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी। 

04:50 PM, 09-Dec-2022

Board Exam Live: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 2023 के लिए मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की अंतिम परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। आमतौर पर बीएसईबी फरवरी में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा आयोजित करता है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार भी बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित की जा रही हैं।

04:17 PM, 09-Dec-2022

Board Exam 2023 Live: बिहार में एक फरवरी से होगी बोर्ड परीक्षा, जानें यूपी बोर्ड और सीबीएसई का क्या है प्लान?

Board Exam 2023 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीख की घोषणा कर दी गई है। वहीं, एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी अभी भी बोर्ड परीक्षा डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि किस-किस राज्य की बोर्ड परीक्षा कब-कब होनी है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here