Rajasthan: राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा, आचार्य प्रमोद बोले-पायलट हिमाचल के ऑब्जर्वर थे और गहलोत गुजरात के

0
14
आचार्य प्रमोद कृष्णम और सीएम गहलोत

आचार्य प्रमोद कृष्णम और सीएम गहलोत
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद एक बार फिर राजस्थान में सियासत गरमा गई है। पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निशाने पर लिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम की एक ट्वीट से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया कि ‘युवा नेता सचिन पायलट हिमाचल के ऑब्जर्बर थे और हमारे अनुभवी नेता अशोक गहलोत गुजरात के, आगे मुझे कुछ नहीं कहना।’ बता दें कि सचिन पायलट को हिमाचल का स्टार प्रचारक बनाया गया था। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जीत गई है। गहलोत को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गुजरात में कांग्रेस हार गई। ऐसे में आचार्य प्रमोद ने इशारों-इशारों में सीएम गहलोत के फेल्योर को सामने रखा है और सचिन पायलट को हिमाचल की जीत का श्रेय दिया है। इससे पहले भी प्रमोद कृष्णम कई बार सचिन पायलट को राजस्थान का सीएम बनाने की मांग कर चुके हैं।

गुजरात में हार पर क्या बोले गहलोत
दूसरी ओर गुजरात चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं गुजरात में हार पर
 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही गुजरात में चुनाव जीत गई हो लेकिन वहां भारी सरकार विरोधी रुझान देखा गया, जिसका मतलब है कि कांग्रेस कहीं जिंदा है। हमें खुशी है कि सिद्धांतों और विचारधारा की लड़ाई कांग्रेस जीत गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अशोक गहलोत और पायलट की लड़ाई का असर गुजरात चुनाव में भी पड़ा होगा। जब गुजरात में पूरे जी जान से प्रचार करने की जरूरत थी, तब गहलोत राजस्थान के सियासी घमासान में उलझे रहे।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here