
पुलिस का बड़ा एक्शन
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
जोधपुर जिले में प्रतापनगर वृत की एसीपी प्रेम धणदे ने गुरुवार को भारी लवाजमे के साथ में मसूरिया नट बस्ती में पहुंचकर अवैध रूप से बनाई जा रही देशी हथकढ़ शराब को नष्ट किया। हजारों लीटर वाश से भरे ड्रमों को जमीन पर डालकर नष्ट किया गया। वृत के सभी थानाधिकारी कार्रवाई के समय मौजूद रहे।
एसीपी प्रेम धणदे ने बताया, वृत प्रतापनगर की मसूरिया नट बस्ती में शाम को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। हजारों लीटर वाश को नष्ट किया गया है। कुछ संदिग्ध लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कुछ को बाद पूछताछ छोड़ दिया गया।
वृत में नट बस्ती में कच्ची देशी शराब बनाने की सूचना बार-बार मिल रही थी। इससे पहले भी पुलिस ने कई बार रेड देकर वाश को नष्ट किया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि, आज कार्रवाई में कुछ महिलाओं ने विरोध जताया, मगर सख्ती से दूर कर दिया गया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















