
पाकिस्तानी गुब्बारा
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
श्रीगंगानगर में एक किसान के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। गुब्बारे पर चांद तारा बना हुआ मिला और पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइंस अंकित मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारा को जब्त कर लिया।
मामला सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा पीपेरन के चक चार पीपीएन का है। किसान अमीलाल मेघवाल के खेत में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। इस पर किसान ने सिटी पुलिस थाना में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पुहुंचा और गुब्बारे को जब्त कर थाने ले आई।
बता दें कि पाकिस्तान सीमा से नजदीक होने के कारण क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ समय-समय पर पाकिस्तान की तरफ से उड़ते हुए गुब्बारे मिलते रहते हैं। इसके साथ कई बार सरहद पार से आए संदिग्ध कबूतर भी मिले थे। कबूतरों पर तो ट्रांसमीटर तक लगे हुए मिल चुके है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















