
पीएफआई का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
– फोटो : Amar Ujala Digital
ख़बर सुनें
विस्तार
भीलवाड़ा में करीब छह महीने पहले देश विरोधी नारा लगाने का वीडियो सामने आया था। फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया कि ये वायरल वीडियो सही है। जिसके बाद पुलिस ने पीएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में 15 मई 2022 को एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि 15 मई 2022 को सांगानेर के रहने वाले नेमीचंद पुत्र बाबूलाल खटीक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिसमें 500 से ज्यादा लोग रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को इसकी रिपोर्ट आने पर वीडियो सही पाया गया। जांच में सामने आया कि रैली 7 फरवरी 2021 में पीएफआई के सिंबल पर वार्ड 57 से चुनाव जीतने वाले नाथूलाल राव के लिए निकाली गई थी। रैली का नेतृत्व पीएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम अंसारी ने किया था। रैली में शामिल लोग पाकिस्तान के नारे लगाते हुए साफ नजर आ रहे है। इस पर पीएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर तब भीलवाड़ा में प्रदर्शन भी हुए थे। तब मुकदमा दर्ज कर जांच करायी गई।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















