Rajasthan: कोटा के गेपरनाथ महादेव कुंड में दो छात्र डूबे, एक मृतक बिहार और दूसरा मध्यप्रदेश का रहने वाला

0
16
गेपरनाथ महादेव में दो छात्र डूबे

गेपरनाथ महादेव में दो छात्र डूबे
– फोटो : Amar Ujala Digital

ख़बर सुनें

कोटा में दो कोचिंग छात्र गेपरनाथ महादेव के कुंड में डूब गए। दोनों छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वे अपने दोस्तों के साथ गेपरनाथ महादेव घूमने गए थे, तभी हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि एक मृतक छात्र रवि मेहरा (20 साल) बिहार का रहने वाला है। जबकि दूसरा मृतक छात्र मध्य प्रदेश के सागर जिला निवासी नैतिक (17) है। रवि मेहरा, नैतिक और उनका एक दोस्त मयंक मिश्रा तीनों गुरुवार को गेपरनाथ महादेव गए थे। वहां कुण्ड में नहाते समय रवि और नैतिक डूब गए। तीसेर दोस्त मयंक मिश्रा ने हादसे की सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली।

गुरवार देर रात ही पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना गोताखोरों को दी गई। गोताखोर देर रात मौके पर पहुंचे लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। शुक्रवार सुबह गोताखोरों की टीम ने स्कूबा डाइविंग कर करीब 30 फीट नीचे से दोनों छात्रों के शव निकाले। दोनों छात्र कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और एक ही होस्टल में रहते थे। उनका साथी छात्र मयंक मिश्रा मध्यप्रदेश के सागर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here