Rajasthan: सचिन तेंदुलकर ने चांदी की थाली में खाए समोसे-कचौरी, फिर कही यह बात

0
14

10 नवंबर को सचिन तेंदुलकर पिंकसिटी जयपुर आए थे। वह पत्नी अंजलि के साथ 187 साल पुराने रामबाग पैलेस में रुके, जहां सचिन और अंजलि ने राजसी ठाट-बाट वाली लाइफ का आंनद लिया। इसके अलावा जयपुरी खाने का स्वाद भी लिया। होटल में बैठे सचिन की थाली में ढेर सारे कचौरी-समोसे नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि 10 नवंबर को सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि का जन्मदिन था। बर्थडे मनाने के लिए अंजलि सचिन तेंदुलकर के साथ जयपुर पहुंची थीं। रामबाग पैलेस में उनके बच्चों ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दिया, सचिन-अंजलि जैसे ही पैलेस पहुंचे तो उन पर गुलाब के फूलों की बारिश की गई। बेटे अर्जुन और बेटी सारा ने स्पेशल मैसेज के साथ मां को जन्मदिन विश किया। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here