Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को मिलेगा सचिन का साथ, महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे पायलट

0
9
rahul gandhi-Sachin Pilot

rahul gandhi-Sachin Pilot
– फोटो : Facebook

ख़बर सुनें

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) अब महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। यहां राहुल को को अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट का साथ मिलने जा रहा है। पायलट बुधवार को महाराष्ट्र में यात्रा में शामिल होंगे।  इससे पहले मंगलवार को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में महसूस किया जाएगा।

मंगलवार को यहां मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इसका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का किसी वोट बैंक से कोई लेना-देना नहीं है। इसका मकसद राजनीति से परे अलग है। यह राजनीतिक चोरों के खिलाफ राजनीतिक लोगों की यात्रा है। 

आगे उन्होंने कहा कि यात्रा एकजुटता को बढ़ावा देगी, इसने हमारी पार्टी को एकजुट किया है। इसका प्रभाव, यदि कोई है, तो 2024 के चुनावों में महसूस किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 18 नवंबर को यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी रैली में मुख्य अतिथि होंगे।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here