Rajasthan News: अजमेर में मां की साड़ी से बनाया फंदा, उस पर झूल गया आठवीं का छात्र

0
19
अजमेर में आठवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली।

– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

अजमेर में रविवार को 16 साल के नाबालिग ने घर पर मां की साड़ी से फांसी लगाई और जान दे दी। सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को भी किसी तरह का कोई शक नहीं है। इस वजह से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। 

अजमेर के गांधीनगर धोलाभाटा में यह हादसा हुआ। चेतन बुंदेल (16 वर्ष) पिता ललित बुंदेल ने अपने कमरे में मां की साड़ी से पंखे पर फंदा लगाया और उस पर झूल गया। जब बेटा काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो मां ने कमरे में झांककर देखा। वहां बेटा झूलता मिला।  अलवर गेट थाना पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारा गया। 

आठवीं का छात्र था चेतन
परिजनों ने बताया कि चेतन बुंदेल कक्षा आठवीं का छात्र था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी किसी तरह का शक नहीं जताया है। इस वजह से यह पता नहीं चल सका कि आत्महत्या क्यों की है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है। इसके लिए परिजनों, बच्चे के दोस्तों, शिक्षकों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा सकती है। 
 
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here