Rajasthan: महिला ने लिव-इन पार्टनर सहित छह लोगों को दिया जहर, एक की मौत, बिना किसी बाधा के हवन करना चाहती थी

0
21
चूरू में महिला ने छह लोगों को दिया जहर

चूरू में महिला ने छह लोगों को दिया जहर
– फोटो : Amar Ujala Digital

ख़बर सुनें

चूरू में अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला ने छह लोगों को जहर दे दिया था। महिला को लगता था कि उसका लिव-इन पार्टनर उसे छोड़ देगा। ऐसे में युवती एक तांत्रिक के कहने पर घर में हवन करना चाहती थी। हवन में बाधा न आए इसलिए उसने लिव-इन पार्टनर सहित छह लोगों के खाने में जहर मिला दिया। जिससे एक की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है।

चूरू के कोदेसर हाल पूनिया कॉलोनी निवासी चांदरतन पत्नी मनोज कुमार ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। महिला ने बताया कि उसका पति मनोज कुमार बेनीवाल (40) पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में सुमन (35) के साथ रह रहा है। सुमन ने गुरुवार रात को उसके पति के खाने में जहर मिला दिया।

साथी सहित घर में काम करने वालों के खाने में मिलाया जहर
युवती के लिव इन पार्टनर मनोज के साथ ही उसके यहां काम करने वाले ढाणी मुनीमजी निवासी बाबूलाल गुर्जर (23), पूनिया कॉलोनी निवासी अर्जुन, करण, सुमित नायक और नरसिंहपुर निवासी आनंद गोदारा ने एक साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद सभी बेहोश हो गए। घर में काम करने वाले दूसरे लोगों ने सबको बेहोश देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने फौरन सुमन को बताया। सुमन ने अपने पार्टनर को संभाला। वहीं सूचना पर पहुंचे घरवालों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

घर में हवन करवाया था

मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सुमन ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने मनोज सहित पांच लोगों के खाने में जहर मिला दिया। जब सबने खाना खा लिया तो वह सो गई। उसको पता था कि खाना खाने वाले बेहोश पड़े हैं। इसलिए उसने शुक्रवार दोपहर तांत्रिक ओंकार लोहिया के साथ घर में पूजा हवन भी किया था। पूजा और हवन करवाने के बाद ही तांत्रिक उसके घर से गया था।

पूछताछ में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ निवासी तांत्रिक ओंकार लोहिया मनोज का ही दोस्त है। दीपावली के समय ही तांत्रिक सुमन के संपर्क में आया था। दोनों सोशल मीडिया पर चैट भी करते थे। वहीं सुमन ने अपने मोबाइल में तांत्रिक के नंबर भी दूसरे ही नाम से सेव कर रखे थे।

मनोज ने सुमन के लिए जमीन और 20 तोला सोना खरीदा था
मनोज पहले से शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। वहीं आरोपी सुमन का एक बेटा है, जो करीब 17-18 साल का है। वह मनोज के साथ पिछले तीन साल से लिव-इन में रह रही थी। मनोज शादियों में इवेंट का काम करता है। मनोज बेनीवाल ने ‘सुमन के नाम से करीब आठ बीघा जमीन खरीदी थी। उसने करीब 20 तोला सोने की ज्वेलरी भी बनवा कर दी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here