चिली के बायोबियो क्षेत्र के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
39

 चिली के बायोबियो क्षेत्र के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। ईएमएससी ने जानकारी देते हुए कहा भूकंप 20 किमी (12 मील) की गहराई पर था। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चिली के बायोबियो क्षेत्र के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC)ने कहा कि मध्य चिली में बायोबियो क्षेत्र के तट पर शनिवार देर रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। ईएमएससी ने जानकारी देते हुए कहा, भूकंप 20 किमी (12 मील) की गहराई पर था। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पहले भी चिली में आ चुका भूकंप

गौतरलब है कि 24 सितंबर 2022 में भी चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार चिली में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किमी नीचे थी और यह सुबह 04:23 बजे आया था।

दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंप चिली में 22 मई 1960 को आया था। तीव्रता के लिहाज से अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप चिली में ही आया था। बता दें कि इसका रिक्टर स्केल पर 9.5 तीव्रता मापी गई थी। भूकंप की वजह से सुनामी आ गयी थी और दक्षिण चिली समेत, जापान, फिलीपींस, पूर्वी न्यूजीलैंड जैसे कई देशों में भयानक तबाही मचा दी थी।

नेपाल में भूकंप

बता दें कि नेपाल में एक दिन बाद फिर भूकंप के झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 12 नवंबर को शाम करीब 7:57 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं 9 नवंबर को नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप के झटके केवल नेपाल में ही नहीं बल्कि दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इस भूकंप से ज्यादा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में भूकंप 9 नवंबर रात 1 बजकर 57 मिनट पर आया। यहां दोती जिले में घर गिरने से 6 लोगों की जान चली गई। वहीं नेपाल में तलाशी और बचाव अभियान में सेना एकजुट होकर काम कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here