
जोधपुर में लूट
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
जोधपुर के फलोदी में अनाज व्यापारी से दिनदहाड़े 81 लाख रुपये की लूट हो गई। व्यापारी बैंक से पैसे निकालकर स्कूटर से जा रहा था, तभी कार पर आए बदमाशों ने उससे रुपये से भरा बैग छीन लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार शाम सवा चार बजे व्यापारी रमेश गुलेछा बैंक आफ बड़ौदा से 50 लाख रुपये निकाले कर स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार चार बदमाशों ने स्कूटी रुकवा लिया और बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना पर आननफानन में पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की कार उनकी स्कूटी के साथ ही चल रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो पता चला कि लुटेरे लगातार रेकी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















