तुलसी आपके स्किन को हेल्दी बनाने में है सहायक, जानें कैसे .. – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

तुलसी सेहत के साथ-साथ आपकी सुंदरता को बढ़ाने में भी सहायक है। अगर आप तुलसी फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आप नेचुरल निखार पा सकती हैं। आप तुलसी की पत्तियों को कई फेसपैक में शामिल कर भी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं, चेहरे की चमक के लिए आप किन फेस पैक में तुलसी का इस्तेमाल करें।

गुलाब जल, हल्दी और तुलसी

तुलसी की सूखी पत्तियों का पाउडर बना लें। अब इसमें इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं, साथ ही गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद धो लें। ये फेसपैक मुंहासों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

शहद और तुलसी

तुलसी की पत्तियों को धोकर पीस लें, अब इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, बाद में साफ पानी से चेहरे को धो लें। अगर चेहरे पर एक्ने की समस्या है, तो आपको राहत मिलेगा। 

बेसन और तुलसी

आप बेसन फेस पैक में भी तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़े चम्मच बेसन में तुलसी पाउडर को मिला लें, अब इसमें गुलाब जल डाल कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए, तो पानी से चेहरा धो लें।

एलोवेरा और तुलसी

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में तुलसी की पत्तियों को पीस कर मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। लगाने के 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते आप इस प्रक्रिया के 2-3 बार कर सकते हैं। इसकी मदद से आपकी स्किन स्मूद होगी।

चंदन पाउडर और तुलसी की पत्तियां

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप तुलसी की पत्तियों को पीस लें, अब इसमें चंदन पाउडर और गुलाब जल मिला लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।आपकी स्किन खिली-खिली नजर आएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here