मोहम्मद कैफ- इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक्स फैक्टर साबित होंगे.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज ने टीम इंडिया के एक्स फैक्टर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होने वाला है। यह मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो विराट कोहली का यह पसंदीदा मैदान रहा है। इसके अलावा इस वर्ल्ड कप में भी उनका फॉर्म शानदार रहा है। वह इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जो कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को इन बल्लेबाजों से एक बार फिर अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि न तो कोहली और न सूर्या बल्कि इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक्स फैक्टर साबित होंगे।स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “रोहित शर्मा का बल्ला ज्यादा नहीं चला है लेकिन वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेलना पसंद है। मुझे हैरानी नहीं होगी यदि वह सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाते हैं। जब भी दबाव होता है वह एक्स फैक्टर के तौर पर मैच विनिंग पारी खेलते हैं।”

वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने अब तक 5 मैच में 17.70 की औसत और 109.88 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 53 रन है जो उन्होंने कमजोर नीदरलैंड के खिलाफ बनाया था।इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी खराब फॉर्म से गुजर रहे थे लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में उनका बल्ला चला। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में न केवल मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर 105 रन की साझेदारी की बल्कि इस वर्ल्ड कप का पहला अर्धशतक भी जड़ा। उन्होंने 42 गेंद पर 53 रन की पारी खेली थी इसलिए टीम इंडिया के फैंस को भी भरोसा है कि रोहित शर्मा इस नॉक आउट मैच में अच्छा खेलेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here