रणबीर की बाहों में नजर आयी नन्ही परी.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
42

आलिया भट्ट आज यानी गुरुवार को अपनी लाडली बेटी संग अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। रणबीर कपूर सुबह सुबह अस्पताल पहुंचे थे। कपूर परिवार में खुशी का माहौल है। कहा जा रहा है नीतू कपूर अपनी पोती का जोर-शोर से स्वागत करने वाली हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से बेटी को जन्म दिया है, तभी से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कपूर और भट्ट् परिवार में जश्न का माहौल भी देखा जा रहा है। फैंस भी आलिया और रणबीर की बेटी की पहली झलक पाने के लिए फैंस बेताब है। इसी बीच गुरुवार को आलिया बेटी के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज हो गयीं।

पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर और आलिया की गाड़ियां अंदर जाते नजर आई थी। तीन गाड़ी गुरुवार सुबह एचएन रिलायंस पहुंची थीं। 

रणबीर की बाहों में नजर आयी नन्ही परी

चार दिनों बाद आलिया भट्ट अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं हैं। रणबीर और आलिया भट्ट अपनी लाडली संग कपूर हाउस पहुंचे हैं। उनकी कार में बेटी को लेकर आने की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पापा रणबीर, नन्ही बेटी को अपनी बाहों में थामे नजर आ रहे हैं, जिसे कपड़ों से पूरी तरह ढका हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा भी गया था कि रणबीर ने जन्म के बाद जब बेटी को पहली बार बाहों में उठाया तो इमोशनल हो गये थे। आलिया और बेटी के स्वागत के लिए कपूर परिवार ने घर पर खास तैयारी की है।

रविवार को आलिया ने दिया बेटी को जन्म

आलिया भट्ट रविवार की सुबह अस्पताल में भर्ती हुई थीं और उसी दिन बेबी गर्ल को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था, ‘हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में – हमारा बच्चा है… और वह एक जादुई लड़की है’ इस पोस्ट के साथ आलिया ने शेर के एक परिवार का स्केच भी शेयर किया था, जिसमें शेर अपनी शेरनी और बच्चे के साथ नजर आ रहा था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here