प्रेरक खबर: घरों में झाड़ू-पोछा करने वाली मां का बेटा अब बनेगा इंजीनियर, सब्जी बेचकर घर चलाते हैं पिता

0
28
कोटा में अपने परिवार के साथ विशाल

कोटा में अपने परिवार के साथ विशाल
– फोटो : Self

ख़बर सुनें

संघर्ष जितना लंबा होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी, इसलिए जीवन में कभी भी संघर्ष से मुंह नहीं मोड़ें, बल्कि डटकर सामना करें। यह बात शिक्षा की छोटी काशी कहलाने वाले कोटा शहर के विद्यार्थी विशाल के लिए प्रेरक उदाहरण बन गई है। एक ऐसा प्रतिभाशाली विद्यार्थी जो संघर्षों से नहीं घबराया, जिसने परिवार के हालातों को हराया और खुद को साबित किया। जब बरसात में तेज हवा चलती थी तो घर के टीन-टप्पर उड़ जाते थे।
कोरोना महामारी के कारण एक साल खराब हुआ, क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए संसाधन भी नहीं थे। बच्चे को पढ़ाने के लिए माता-पिता ने पाई-पाई जोड़ी। आठवीं पास पापा गली-गली घूमकर ठेले पर सब्जी बेचते हैं। निरक्षर मां तीन घरों में झाड़ू-पोछे का काम करती है, तब घर चलता है। अब घर का होनहार बेटा विशाल इंजीनियर बनने जा रहा है। विशाल को एनआईटी, सूरत में कैमिकल ब्रांच में दाखिला मिला है।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here