Rajasthan: रात के अंधेरे में कार में बैठकर आए चोर, सड़क के किनारे से चोरी कर ले गए बल्ब

0
18
चोरी कर ले गए बल्ब

चोरी कर ले गए बल्ब
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

झुझुनूं जिले से चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। चोर रात के समय कार से आए और बल्ब चुराकर चलते बने। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात चार चोर ऑल्टो कार से बस स्टैंड पर आए। पहले इन्होंने एक मोबाइल की दुकान से बल्ब चुराने की कोशिश किए, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। फिर चोरों ने अन्य दुकान के बहार कुर्सी लगाई और बल्ब चुरा लिया। यह घटना वलगढ़ थाना इलाके के कोलसिया गांव की है।

चोरी की इस घटना के दौरान हुई आवाज से दुकान का मालिक महेंद्र दूत जाग गया। लेकिन सभी चोर कार में बैठकर फरार हो गए। दुकान के मालिक ने सुबह उठकर जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसे सारा मामला समझ में आया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चोर सिर्फ बल्ब ही चुराने ही आए थे या फिर बल्ब चुराकर मुख्य मार्ग पर अंधेरा करने के बाद ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले थे। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है।

चोरों की बल्ब चुराने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई यही समझने का प्रयास कर रहा है कि आखिर चोर बल्ब ही क्यों चुरा रहे हैं। पुलिस द्वारा इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल, अब तक चोरों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और बल्ब चुराने के पीछे उनकी मंशा क्या है इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here