यूपी -मालगाड़ी की 5 बोगी पटरी से उतरी, झांसी कानपुर रूट की कई ट्रेन हुई प्रभावित – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

झांसी यार्ड में सुबह 5:30 बजे मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतर गए। ज‍िससे अप-डाउन लाइनें बंद हो गई थीं। सुबह 7:45 बजे अप लाइन शुरू हो गई है। झांसी-कानपुर, आगरा-झांसी-बीना रुट चालू कर द‍िया गया है।

सुबह करीब 05.30 बजे हुआ हादसा

उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–भीमसेन खंड में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी यार्ड में मालगाड़ी लोडेड (बीटीपीएन)के 05 डिब्बे समय लगभग सुबह करीब 05.30 बजे पटरी से उतर गए। ज‍िससे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मुस्तरा एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-करारी दोनों दिशाओं में अप एवं डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई थीं।

युद्धस्तर पर रिस्टोरेशन कार्य जारी

हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। घटना की सूचना पर रेलवे अध‍िकारी मौके पर पहुंच गए। ज‍िसके बाद रिस्टोरेशन कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। अप लाइन पर से सुबह 07.45 पर परिचालन प्रारंभ किया गया। पहली गाड़ी लखनऊ इंटरसिटी समय 07.45 बजे घटना स्थल से रवाना हुई ।

छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

  • 1. गाड़ी सं 12625 त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर
  • 2. गाड़ी सं 00761 रेनिगुंटा – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर
  • 3. गाड़ी सं 12803 विशाखापटनम – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-कोटा-मथुरा
  • 4. गाड़ी सं 18237 कोरबा – अमृतसर का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा
  • 5. गाड़ी सं 12707 तिरुपति – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा
  • 6. गाड़ी सं 18477 पुरी– योगनगरी ऋषिकेश का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा

रेलवे ने जारी क‍िए हेल्‍पलाइन नंबर

वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी- 1072

ग्वालियर- 1072

ललितपुर- 7897997404

उरई- 1072

बांदा- 1072

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here