जानिए नीना गुप्ता ने अमिताभ से पूछा ये सवाल, जिसे सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
63

कौन बनेगा करोड़पति का आने वाला एपिसोड बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में फिल्म ऊंचाई के को-स्टार्स अनुपम खेर बोमन ईरानी और नीना गुप्ता अमिताभ बच्चन संग मंच पर ढेर सारी मस्ती करते देखे जाएंगे।

 टीवी का फेमस क्विज रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर दर्शकों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस शो ने अब तक न जानें कितने लोगों को मालामाल बनाया है। इसका हर एपिसोड बेहद खास होता है। ऐसे में सोमवार का एपिसोड भी काफी दिलचस्प रहा है। शो में बिग बी सवाल जवाब के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब बातें करते हैं। हाल ही में शो पर फिल्म ‘ऊंचाई’ की पूरी टीम पहुंची। इस दौरान फिल्म की कास्ट अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और रीना दत्ता ने जमकर मस्ती-मजाक किया। ऐसे में हॉट सीट पर बैठे ​अमिताभ बच्चन ने भी इस मौके का पूरा मजा दिया और कई सवालों के जवाब दिए।

इस दौरान बिग बी तो पीछे रह गए और नीना गुप्ता ने उन पर सवालों के तीर चला दिए। ‘बधाई हो’ फेम एक्ट्रेस ने क्यू कार्ड्स की मदद से बिग बी से ऐसा सवाल पूछ डाला जिसने उनकी बोलती बंद कर दी। नीना ने पूछा – अगर आपको अपनी जिंदगी में कोई एक चीज बदलने का मौका मिले, तो आप क्या बदलना चाहेंगे?

अमिताभ ने बेहद ही खूबसूरती से दिया जवाब

नीना गुप्ता के इस सवाल का जवाब देने के लिए अमिताभ बच्चन ने ज्यादा नहीं सोचा और बेहद ही शानदार जवाब ​दिया। बिग बी ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में कुछ भी बदलना नहीं चाहेंगे। उन्होंने कहा कि बजाए कुछ भी बदलने के उनकी जिंदगी में जो कुछ भी रहा है उसे ही वह दोबारा एक बार जीना चाहेंगे। महानायक की ये बात सुनकर सभी काफी खुश दिखे और अनुपम खेर ने उनकी इस बात का सपोर्ट किया। इसके साथ

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here