दानुष्का गुणाथिलाका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेटर को सस्पेंड कर दिया – 24×7 Khabre Fatafat

0
36

श्रीलंका के लराउंडर दानुष्का गुणाथिलाका को बड़ा झटका लगा है। दरअसल उनकी बेल अर्जी खारिज कर दी गई है। फिलहाल वह दुष्कर्म मामले में जेल में हैं और श्रीलंका की टीम बिना उनके स्वदेश लौट चुकी है।

 श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दानुष्का गुणाथिलाका को एक और झटका लगा है। दरअसल दुष्कर्म मामले में सिडनी मजिस्ट्रेट द्वारा उनकी बेल की अपील को रद कर दिया गया। उन्हें रविवार सुबह दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था और एक दिन बाद ही उनकी बेल की अर्जी खारिज कर दी गई। श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलने के बिना ही स्वदेश लौट आई थी।

गुणाथालिका टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे। हालांकि वह चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे। बाएं हाथ के 31 वर्षीय इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने सोमवार को अपने बेल की अर्जी लगाई थी जिसे मजिस्ट्रेट रॉबर्ट विलियमस् द्वारा रद कर दिया गया।

कोर्ट के बाहर उनके वकील ने आनंद अमरनाथ ने कहा कि यह निर्णय उनके लिए निराशाजनक है और अब वह न्यू साउथ वेल्स सु्प्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। उन पर बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के चार आरोप लगाए गए हैं।

वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम के प्रदर्शन की बात करें तो उसका सफर सुपर-12 में खत्म हो गया था। श्रीलंका की टीम ने सुपर 12 के पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की थी जबकि 3 मैचों में उसे हार मिली थी। दो मैचों में जीत के साथ ये टीम सिर्फ 4 अंक अर्जित कर पाई थी और अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का समापन किया।

इससे पहले टीम को क्वालीफाई करने के लिए भी एसोसिएट नेशन से भिड़ना पड़ा था। क्वालिफिकेशन राउंड में टीम ने 3 मैच खेले थे जिसमें से 2 में जीत दर्ज करते हुए सुपर-12 के लिए क्वालीफाई किया था। 

श्रीलंका बोर्ड ने किया सस्पेंड 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से दानुष्का गुणाथिलाका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों के लिए सस्पेंड कर दिया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से सेलेक्शन के लिए कंसिडर नहीं किया जाएगा। बोर्ड द्वारा आगे कहा गया है कि उनके खिलाफ जरूरी आवश्यक कदम आगे भी उठाए जाएंगे। श्रीलंका बोर्ड इस तरह की घटना पर जीरो टॉलरेंस अपनाएगा और पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा रहेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here