Shocking: उसे इश्क था या कुछ और…लेकिन उसने दुनिया छोड़ने से पहले लिखा- तेरी बहुत याद आती है

0
23
मृतक युवक

मृतक युवक
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने के बाद आत्महत्या कर लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक किराए पर रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। वह कुछ दिन से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, आकाश कोली नाम का युवक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का निवासी था। वह राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में किराए पर रहकर फैक्ट्री में काम करता था। आकाश ने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर स्टेट्स अपडेट किया था, जिसमें लिखा था कि ‘तेरी बहुत याद आती है’। इसके बाद आकाश ने पहले अपने हाथ की नसें काटीं और फिर फांसी लगा ली।

मांडल पुलिस चौकी प्रभारी चिराग खा कायमखानी ने बताया, आकाश कोली नाम के युवक ने किराए के मकान में आत्महत्या कर लिया। मकान मालिक ने जब आकाश का शव आंगन में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसके गले में फंदे के साथ उसके हाथ की नसें कटी हुई थीं।

मां से बात करते समय रो रहा था…
मृतक आकाश के साथी मनोज यादव ने बताया, आकाश फैक्ट्री में काम करता था। पिछले दो दिनों से काम पर नहीं आ रहा था। आत्महत्या करने से पहले वह अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था और किसी परेशानी को लेकर रो भी रहा था। रात को उसे चुप कराया, वह अपने कमरे में चला गया। सुबह उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिली।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here