By Election: राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा में इस दिन होगा मतदान, उपचुनाव की तारीख का एलान

0
23
(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भारत निर्वाचन आयोग ने यूपी, ओडिशा, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ में पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा और इसके नतीजा 8 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

बता दें कि राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन होने पर उपचुनाव कराया जा रहा है। चूरू लोकसभा में आने वाली यह विधानसभा सीट शेखावटी इलाके में पड़ती है। इस सीट पर होने वाला उपचुनाव राजस्थान की राजनीति में काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी-कांग्रेस के लिए यह सीट ऐसे समय में काफी महत्वपूर्वण मानी जा रही है। राजस्थान कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच यह उपचुनाव पार्टी के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला है। हालांकि, इससे पहले राजस्थान की वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी।

साल 2018 में सरदारशहर विधानसभा सीट की ऐसी थी स्थिति…
राजस्थान में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में सरदारशहर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भंवरलाल शर्मा ने 95 हजार 282 टोटल वोट पाकर जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार को हराया था। अशोक कुमार को इस चुनाव में टोटल 78 हजार 466 वोट मिले थे। इस विधानसभा सीट पर उस समय 2 लाक 69 हजार 351 मतदाता थे और टोटल 2 लाख 5 हजार 747 लोगों ने वोट डाला था। साल 2108 के चुनाव में इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

सरदारशहर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को होगी मतगणना…
चुनाव आयोग की ओर से गई जानकारी के अनुसार, सरदारशहर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवार 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 21 नवंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। वहीं, सरदारशहर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं, आयोग ने कहा कि उपचुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here