यहां जानें आप कैसे पता करे की आपकी सेंसिटिव स्किन है या नहीं.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

 प्रोडक्ट लगाने से पहले सबसे पहले हिदायत दी जाती है कि पहले अपने स्किन टाइप को जानें जिससे किसी तरह की कोई प्रॉब्लम न हो तो आज हम कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में जानेंगे जो इशारा करती हैं आपकी स्किन है सेंसिटिव।

 सेंसिटिव स्किन की देखभाल बहुत ही बड़ा चैलेंज होता है। कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट करो और चुनिंदा चीज़ें ही इस्तेमाल करो….कुछ ऐसी ही हिदायतें सुनने को मिलती हैं। लेकिन ये इतना भी मुश्किल नहीं है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप भी सेंसिटिव स्किन के साथ आरामदायक जिंदगी जी सकते हैं। तो सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि आपकी स्किन सेंसिटिव है या नहीं, जिसके लिए पढ़ें ये लेख। 

धूप से सेंसिटिव हो जाती है

जरा सा धूप का एक्सपोज़र मिला नहीं कि स्किन एकदम लाल हो जाती है। अगर ऐसा है तो समझ जाएं कि आपकी स्किन अल्ट्रावायलेट किरणों से सेंसिटिव हो जाती है। कई बार तो रैशेज के साथ छाले भी हो जाते हैं। तो बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना ही लगाना है इसकी आदत डाल लें। 

स्किन पर परत जमने लगती है

यह समस्या भी इस बार की ओर इशारा करती है कि आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है। स्किन से जब पानी और ऑयल दोनों निकल जाता है तो स्किन से पपड़ी निकलने लगती है, हर वक्त खुजली होती रहती है, स्किन रेड हो जाती है और कई बार तो इसमें से खून भी निकलता है। तो इसका इलाज है कि नहाने के बाद और हर दो से तीन घंटे में अपनी स्किन को किसी अच्छे मॉयस्चराइज करते रहें। 

स्किन हमेशा रेड रहना

हेल्दी स्किन भी हल्की रेड दिखाई देती है लेकिन सेंसिटिव स्किन की रेडनेस अलग तरह की होती है। तो अगर चेहरे पर रेडनेस, बम्प्स और रेड ब्लड वेसल्स नज़र आएं तो ये भी इशारा है आपकी स्किन सेंसिटिव है। और जैसे ही चेहरे का मेकअप या जो भी प्रोडक्ट आपने यूज किया है हटा दें तो ये रेडनेस कम हो जाती है। तो जब कभी स्किन के लिए कोई नई चीज़ ट्रा एक पैच टेस्ट जरूर कर लें।

स्किन हमेशा खुजली करना

हर वक्त खुजली जैसा महसूस होना भी सेंसिटिव स्किन की ओर इशारा है। जो गरम पानी से नहाने के अलावा किसी कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स को लगाने से भी होती है। दरअसल गर्म पानी से नहाने से स्किन का मॉइश्चर धीरे-धीरे कम होते जाता है और रुखापन बढ़ने लगता है। तो तेज गरम पानी से नहाने की जगह गुनगुने पानी से नहाएं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here