अगर आप नार्थ ईस्ट की खूबसूरत जगहों की सैर करना चाहते हैं तो यहां जानें पैकेज के डिटेल्स.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

 अगर आप नार्थ ईस्ट की खूबसूरत जगहों की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी लेकर आया है शानदार टूर पैकेज। जिसके आप कर सकते हैं यहां की कई खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर। तो यहां जानें इसकी डिटेल्स।

 नार्थ ईस्ट की खूबसूरती को करीब से एक्सप्लोर करने के लिए आईआरसीटीसी ने लांच किया है बहुत ही शानदार टूर पैकेज। जिसमें आप ले सकते हैं दार्जिंलिंग से लेकर गंगटोक और कलिमपोंग घूमने का मजा। इस टूर पैकेज की कीमत भी बिल्कुल बजट में है और अगर आप फ्रेंड्स या फैमिली के साथ यहां का प्लान बनाते हैं, तो इस ट्रिप का खर्चा और कम आएगा। तो जान लें इस पैकेज से जुड़ी हर जरूरी डिटेल्स यहां। 

पैकेज के डिटेल्स-

पैकेज का नाम- North East Air Tour Package Ex Delhi

पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

डेस्टिनेशन कवर्ड- बागडोगरा, दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिंमपोंग

प्रस्थान की तारीख- 5 दिसंबर और 21 दिसंबर 2022

मिलेगी यह सुविधा-

1. आने-जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

2. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी। 

3. 5 ब्रेकफास्ट (Breakfast) और 5 डिनर (Dinner) की सुविधा मिलेगी।

3. घूमने के लिए नॉन एसी बस की सुविधा मिलेगी।

4. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

यात्रा में लगेगा इतना शुल्क-

1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 56,500 रुपए चुकाने होंगे।

2. वहीं दो लोगों को 41,950 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 39,700 रुपए का शुल्क देना होगा।

4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ 34,990 और बिना बेड के 24,500 रुपए देने होंगे।

IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी-

आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप नार्थ ईस्ट की खूबसूरत जगहों की सैर करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here