एक्ट्रेस जाह्नवी से जुड़ी दूसरी बड़ी खबर आई सामने, बांद्रा में खरीदा डुप्लेक्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

अपने दिलकश अंदाज से इंस्टाग्राम पर खूब वाहवाही लूटने वालीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म मिली को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली रिलीज हो गई है और जल्दी ही इस पर रिएक्शन्स सामने आएंगे। वैसे इस बीच जाह्नवी से जुड़ी एक दूसरी बड़ी खबर सामने आई है। जाह्नवी कपूर ने बांद्रा में एक डुप्लेक्स खरीदा है। जिसकी कीमत 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

65 करोड़ का बंगला
विरल भियानी ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है कि जाह्नवी ने मुंबई के पोर्श इलाके बांद्रा में एक बंगला खरीदा है। ये डुप्लेक्स 8669 स्क्वेयर फीट में फैला है, जिसका कारपेट एरिया 6421 स्क्वायर फीट है। इंडिक्स टेप को क्रेडिट देकर पोस्ट में आगे बताया गया है कि ये बंगला जाह्नवी ने 12 अक्टूबर को खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने 3.90 करोड़ रुपये सिर्फ स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस के लिए दी थी। वहीं इसकी कुल कीमत 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जाह्नवी ने बेचा था अपार्टमेंट
याद दिला दें कि इस साल जुलाई में जाह्नवी अपनी एक प्रॉपर्टी को लेकर खबरों में थीं। दरअसल जाह्नवी ने जुलाई में 3456 स्कायर फीट का अपार्टमेंट बेंचा था। जो राजकुमार राव ने खरीदा था। जाह्नवी का ये अपार्टमेंट 44 करोड़ रुपये में बिका था। ऐसे में साफ है कि जाह्नवी ने जो अपार्टमेंट बेचा था, उससे दोगुना बड़ा डुप्लेक्स अब उन्होंने खरीद लिया है।

मिली हुई रिलीज
जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली रिलीज हो गई है, और जल्द ही इस पर सोशल मीडिया रिव्यूज भी सामने आना शुरू हो जाएंगे।गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ साल 2018 में धड़क से डेब्यू किया था। इसके बाद जाह्नवी, रूही और गुंजन सक्सेना में नजर आईं। जाह्नवी का सिनेमाई करियर कुछ खास नहीं है, लेकिन उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘गुड लक जेरी’, ‘मिस्टर और मिसेज माही’ और  ‘बवाल’ है। बवाल में जाह्नवी कपूर जोड़ी वरुण धवन के साथ नजर आएगी तो वहीं मिस्टर और मिसेज माही में वो राजकुमार राव के साथ ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। बता दें कि जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनकी क्यूट और बोल्ड अंदाज पर लाखों- करोड़ों फैन्स फिदा हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here