पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इमरान खान के बहाने देश के विपक्षी नेताओं पर बोला हमला – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद भारत में सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इमरान खान के बहाने देश के विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। नकवी ने कहा कि इमरान खान पर पाकिस्तान में हमला हुआ है। इससे पता लगता है पाकिस्तान की जमीन सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं।

पाकिस्तान के पूर्व वजीर-ए-आजम इमरान खान पर रैली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। घटना गुरुवार शाम की है जब इमरान खान रैली को संबोधित करते हुए इस्लामाबाद की तरफ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन पर गोली चलाई गई। इस घटना में इमरान के पैर पर गोली लगी है। सर्जरी के बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह है।

उधर, इमरान खान पर हमले के बहाने भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पाक की घटना भारत पर सवाल उठाने वालों के लिए आईना है। भारत को बदनाम करने वालों को सबक लेना चाहिए। नकवी ने आगे कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में इमरान खान पर हमला इस बात का पुख्ता सबूत है।

नकवी ने कहा, “भारत हर किसी के लिए बेहद सुरक्षित देश है। यहां रहने वाले मुसलमान अन्य किसी भी देश की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। यहां के मुसलमानों को धार्मिक, निजी और स्वैच्छिक आजादी दी जाती है। आप भारत से पाकिस्तान जाने वालों का हश्र देख लीजिए। आपको फर्क मालूम हो जाएगा।”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here