IND vs BAN देश के मैच में बाउंड्री के पार ब्रश लेकर चक्कर लगाता रघु.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

IND vs BAN बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में 5 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बल दिया। इस जीत में टीम इंडिया के लिए एक हीरो ऐसा भी था जो मैदान के बाहर रहकर टीम की मदद कर रहा था।

 बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-12 के अपने चौथे मैच में जब बारिश शुरू हुई तो टीम इंडिया के अलावा पूरे देश की सांसें इस बात पर अटकी थी कि यदि मैच नहीं हुआ तो क्या होगा? लेकिन फैंस की दुआएं काम आई और 16 ओवर का ही सही पर मैच हुआ।

बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। टीम पहले ही बिना नुकसान के 7 ओवर में 66 रन बनाकर ड्राइविंग सीट पर बैठी थी। लेकिन बारिश के बाद जैसे ही मैच शुरू हुआ अश्विन की दूसरी हीं गेंद पर केएल राहुल ने लिटन दास को अपने सटीक थ्रो पर पवेलियन भेज दिया। यही से बाजी पलटी और एक के बाद एक बांग्लादेश ने लगातार विकेट गंवाए और आखिरकार आखिरी ओवर तक चले इस मैच में टीम को 1 रन से जीत मिल गई।

बाउंड्री के पार ब्रश लेकर चक्कर लगाता रघु

बारिश के बाद जब मैच शुरू हुआ तो जहां टीम इंडिया बांग्लादेश से मैदान के भीतर लड़ रही थी वहीं एक शख्स हाथों में ब्रश लेकर बाउंड्री के चारो ओर चक्कर लगा रहा था लेकिन लक्ष्य सिर्फ एक कि टीम इंडिया को जिताना है।

दरअसल टीम इंडिया के साइड आर्म थ्रोअर जो नेट्स पर टीम इंडिया की मदद करते हैं वह ब्रश लेकर उन खिलाड़ियों की मदद के लिए घूम रहे थे जिनके जूते में गिला फील्ड होने के कारण मिट्टी फंस रही थी। रघु ऐसा इसलिए कर रहे थे कि खिलाड़ियों के जूतों के स्पाइक ठीक से काम करे और वो बिना किसी डर के फील्डिंग और गेंदबाजी में अपना सारा ध्यान लगा सकें।टीम इंडिया की जीत में बल्ले से कोहली, राहुल, सूर्यकुमार यादव और गेंद से अर्शदीप ने योगदान दिया हो लेकिन मैदान के बाहर से रघु का भी योगदान कम नहीं था इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है और सब उन्हें टीम इंडिया की जीत का छुपा रुस्तम भी कह रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here