Rajasthan: 10 नवंबर से इंडिया स्टोनमार्ट 2022 होगा शुरू,  देश-विदेश के 350 प्रदर्शक लेंगे हिस्सा

0
39
India Stonemart 2022

India Stonemart 2022
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

इंडिया स्टोनमार्ट 22 का 11वां संस्करण 10 से 13 नवंबर तक जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के जयपुर एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोंस (सीडीओएस) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) सह-आयोजक है। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) इसका प्रमुख प्रायोजक है। 

‘इंडिया स्टोनमार्ट 2022’, स्टोन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी होगी। जिसमें प्राकृतिक पत्थरों, सहायक उत्पादों और सेवाओं की दुनिया को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन स्टोन इंडस्ट्री के विभिन्न हितधारकों जैसे घरेलू और विदेशी उत्पादकों, निर्यातकों, आयातकों और उपभोक्ताओं को एक साथ लाएगा। साथ ही खरीदारों, विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, आर्किटेक्ट्स, बिल्डरों, डेवलपर्स और कॉरपोरेट्स आदि एक छत के नीचे दिखेंगे। 

इंडिया स्टोनमार्ट 2022 विश्वभर के उपभोक्ताओं के बीच अपने उत्पादों, सेवाओं और ब्रांड छवि को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शकों को मंच प्रदान करेगा। साथ ही उनके व्यापार के दायरे और संभावनाओं को बढ़ाने के लिए व्यावसायिक संबंध और नेटवर्किंग स्थापित करने का भी अवसर देगा। यह जानकारी राजस्थान उद्योग के एसीएस वीनू गुप्ता ने दी।

एसीएस ने बताया कि इंडिया स्टोनमार्ट में देश-विदेश के 350 से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है। इसके अलावा गुजरात और ओडिशा के भी स्टेट पवेलियन होंगे। अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में तुर्की, ईरान और पुर्तगाल द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इटली और चीन से भी आयोजन में भागीदारी की पुष्टि की गई है।

पिछले संस्करणों की तरह एक ही छत के नीचे प्राकृतिक पत्थरों, क्वार्ट्ज पत्थर के स्लैब, खनन, प्रोसेसिंग मशीनरी, हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी, उपकरण और उपभोग्य वस्तुओं का व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। इंडिया स्टोनमार्ट 2022 में व्यापार प्रतिनिधिमंडल, देश और विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में ट्रेड विजिटर्स/ बायर्स के आने की उम्मीद है। अब तक 47 देशों के 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय आगंतुक पहले ही मार्ट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here