कांतारा के आगे झुके रॉकी भाई का केजीएफ 2.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

19 कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है। वीकेंड हो गया या वर्क डेज फिल्म टिकट खिड़की पर कलेक्शन करती ही जा रही है। अब तो फिल्म ने केजीएफ 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

कन्नड़ फिल्म कांतारा की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगातार जारी है। फिल्म को हिंदी में रिलीज हुए तीन हफ्ते होने वाले हैं, लेकिन कांतारा की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। हफ्ते के सातों दिन टिकट खिड़की पर कांतारा छाई हुई है। अब तो कांतारा ने यश की केजीएफ 2 को भी मात दे दी है।दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की राम सेतु और अजय देवगन की थैंक गॉड को बॉक्स ऑफिस पर कांतारा से लगातार कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है, लेकिन बाजी हर बार कांतारा के पाले में ही जा रही है। वर्ल्ड वाइड झंडे गाड़ने के बाद अब कांतारा हिंदी ऑडियंस के बीच भी छाई हुई है। 1 नवंबर को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19 दिन पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में कांतारा ने अब केजीएफ 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।

मंगलवार को कमाए इतने करोड़

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार, कांतारा के हिंदी वर्जन ने बीते शनिवार को 4.10 करोड़ और रविवार को 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि सोमवार को कमाई में कुछ कमी आई और फिल्म ने 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, मंगलवार को भी फिल्म ने 2.30 करोड़ कमाए। इसके साथ ही हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कांतारा की कुल कमाई 47.55 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है कि फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। कांतारा का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन…

पहला दिन-  ₹1.27 cr

दूसरा दिन-  ₹2.75 cr

तीसरे दिन-  ₹3.50 cr

चौथा दिन-  ₹1.75 cr

पांचवा दिन- ₹1.88 cr

छठवां दिन-  ₹1.95 cr

सातवां दिन- ₹1.90 cr

आठवां दिन- ₹2.05 cr

नौवां दिन-    ₹2.55 cr

दसवां दिन-   ₹2.65 cr

ग्यारहवां दिन- ₹1.90 cr

बारहवां दिन-  ₹2.35 cr

तेरहवां दिन-   ₹2.60 cr

चौदहवां दिन- ₹2.60 cr.

पंद्रहवां दिन-   ₹2.75 cr

सोलहवां दिन- ₹4.10 cr

सत्रहवां दिन-  ₹4.40 cr

अठारहवां दिन- ₹2.30 cr

उन्नीसवां दिन- ₹2.30 cr

कुल कमाई~  ₹47.55 cr

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here