भुवनेश्वर कुमार का बांग्लादेश के कप्तान के खिलाफ गजब का आंकड़ा – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

भारत के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के खिलाफ गजब का आंकड़ा है। भुवी बांग्लादेशी कप्तान के लिए भयावह हैं। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में शाकिब भुवनेश्वर को तीन गेंद से अधिक नहीं खेल पाते।

एडिलेड में बुधवार को भारत और बांग्लादेश की टीमें इस टी20 विश्व कप में पहली बार भिड़ेंगी। टी20 विश्व कप में भारत का बांग्लादेश के खिलाफ आंकड़े अच्छे हैं। भारत और बांग्लादेश टी20 विश्व कप में तीन बार भिड़े हैं और तीनों ही बार भारत को जीत मिली है। वहीं एक और चौंकाने वाला आंकड़ा है।

भारत के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के खिलाफ गजब का आंकड़ा है। भुवी बांग्लादेशी कप्तान के लिए भयावह हैं। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में शाकिब भुवनेश्वर को तीन गेंद से अधिक नहीं खेल पाते। उन्होंने अब तक भुवी की कुल 12 गेंदों का सामना किया है, जिनमें उन्होंने 11 रन बनाए हैं और 4 बार भुवनेश्वर की गेंद का शिकार बने हैं। आर अश्विन ने भी शाकिब को 3 बार अपना शिकार बनाया है।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड रहा है अच्छा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक जरूर बनाया है, लेकिन पाकिस्तान और साउथ अफ्रीक के खिलाफ वह सस्ते में पवेलियन लौट गए। रोहित ने बांग्लादेश के विरुद्ध खेले कुल 11 टी20 पारियों में 41.1 की औसत से 452 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं।

मुश्किल खड़ी कर सकते हैं मुस्तफिजुर और शाकिब

बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने टी20 में रोहित और हार्दिक पांड्या को दो-दो बार अपना शिकार बनाया है। उन्होंने विरोट कोहली और सूर्यकुमार यादव को भी एक बार पवेलियन की राह दिखाई है, जबकि कोहली मुस्तफिजुर की गेंदों पर 117 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाए हैं। वहीं शाकिब अल हसन ने भी सूर्यकुमार और विराट को एक-एक बार पवेलियन चलता किया है। जबकि कप्तान ने कप्तान को टी20 में दो बार आउट भी किया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here