होटल के खिलाफ कोहली के जवाब से होगी हैरानी आपको.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

टीम इंडिया ने विराट कोहली के वीडियो लीक मामले में उनसे आधिकारिक शिकायत के बारे में पूछा था लेकिन उन्होंने इस मुद्दे को आगे बढ़ाने से मना कर दिया। विराट कोहली के कमरे का वीडियो किसी ने लीक कर दिया था।

 पर्थ के क्राउन टावर्स होटल में जो हुआ वह किसी भी रूप में सही नहीं कहा जा सकता है। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए मन को अशांत कर देने वाला मामला है कि कोई अनजान व्यक्ति इस तरह से उसके होटल रूम में घुसे और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दे।

अब इस पूरे मुद्दे पर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। नई जानकारी के अनुसार टीम मैनेजमेंट ने विराट से कहा है कि अगर वह चाहें तो इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लेकिन कोहली नहीं चाहते हैं कि इस मुद्दे का और तूल दिया जाए।

कोहली के जवाब से होगी हैरानी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट ने विराट कोहली से कहा कि यदि वह चाहते हैं तो आधिकारिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हालांकि इस पूरे मसले पर कोहली ने जवाब दिया कि वह ऐसा नहीं चाहते हैं। वह नहीं चाहते हैं कि इस मुद्दे को आगे बढ़ाया जाए।

क्या था मामला?

दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया पर्थ के होटल क्राउन में ठहरी थी जहां किसी अनजान शख्स ने विराट कोहली के कमरे का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर लीक कर दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।

इस घटना के बाद विराट ने सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। उनके इस पोस्ट पर उनके भाई सहित कई बड़े क्रिकेटरों ने भी प्रतिक्रिया दी थी और इस घटना की कड़े शब्दों मे निंदा की थी।

हालांकि विराट कोहली के पोस्ट के बाद होटल ने न केवल बिना शर्त उनसे माफी मांगी बल्कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निकाल भी दिया था। इसके अलावा एक जांड कमेटी बिठाने की बात भी होटल मैनेजमेंट के तरफ से कही गई थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here