गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ की जानें क्या कहा.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 68 रन की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव की तारीफ की है। उन्होंने उनकी इस पारी को टी20 क्रिकेट की बेस्ट पारी बताया है और उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने की सलाह दी है।

साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी लाइनअप के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह एक्सपोज हो जाती यदि सूर्यकुमार यादव ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से टीम को संभाला न होता। उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर न केवल छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की बल्कि आउट होने से पहले टीम इंडिया को फाइट करने के लिए एक स्कोर दिया। सूर्या ने 40 गेंदों पर 68 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

उनकी पारी की बदौलत ही टीम इंडिया निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन का स्कोर खड़ा कर पाई और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर तक लड़ पाई। हालांकि डेविड मिलर की नाबाद 59 रन की पारी ने टीम इंडिया के जीत के सिलसिले को रोक दिया और साउथ अफ्रीका ने 13 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मात दी।

गंभीर ने की सूर्या की तारीफ

अभी ज्यादा दिन नहीं हुआ है जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए विराट कोहली की 82 रन की पारी को बेस्ट टी20 पारी का दर्जा दिया जा रहा था लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सूर्यकुमार यादव की पारी को पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टी20 का बेस्ट इनिंग बताया है जो किसी भारतीय द्वारा खेली गई है। 

गंभीर ने कहा कि “मैंने इससे अच्छी टी20 इनिंग नहीं देखी है। यह संभवत: टी20 की बेस्ट इनिंग थी, विकेट लगातार गिर रहे थे और ऐसी पिच पर बल्लेबाजी करना शानदार था।” उन्होंने आगे कहा कि “जब इंग्लैंड में सभी संघर्ष कर रहे थे वहां भी सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने वेस्टइंडीज में भी शानदार बल्लेबाजी की थी।”

3 नंबर पर बल्लेबाजी करें सूर्या

गंभीर ने सूर्या को बल्लेबाजी में ऊपर भेजने के लिए कहा “वह जिस क्रम में उतरते हैं उन्हें पर्याप्त वक्त नहीं मिलता है। विराट कोहली अनुभवी हैं वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। गंभीर ने कहा कि मुझे लगता है कि यहां से पूरे वर्ल्ड कप तक सूर्या को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए फिर देखिए क्या होता है?

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here