लीक हुआ विराट कोहली का बेडरूम वीडियो,अनुष्का शर्मा ने लगाई क्लास – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

 विराट कोहली के होटल रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट दोनों ने ही ऐसा करने वाले फैन की जमकर क्लास लगाई है।

 भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चल रहे टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। इस बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली के बेडरूम का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। अपने बेडरूम का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता देख अनुष्का शर्मा को गुस्सा आ गया और उन्होंने ऐसा करने वाले की क्लास लगा दी।

लीक हुआ विराट कोहली का बेडरूम वीडियो

हुआ ये कि, एक फैन भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के होटल के कमरे के अंदर गया, उसने पूरे कमरे का वीडियो बनाया जिसमें विराट का सामान दिखाई दे रहा था और उसे सोशल मीडिया पर लीक कर दिया। उक्त व्यक्ति ने क्लिप में ‘किंग कोहली का होटल रूम’ कैप्शन में लिखा।

अनुष्का शर्मा ने लगाई क्लास

अनुष्का शर्मा ने विराट के पर्सनल स्पेस को रिकॉर्ड करने वाले फैन को इंटरनेट पर वायरल कर दिया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ‘मैंने पहले भी ऐसी घटना देखी है जब फैंस ने बिना कुछ सोचे ऐसी हरकत कर डाली हो, लेकिन यकीन मानिए ये बहुत बुरा है। कुछ लोग सेलिब्रिटी को देखते हैं और सोचते हैं कि ये तो सेलिब्रिटी है, डील करना पड़ेगा। तो आपके समझना होगा कि आप इस गलती का हिस्सा है। और अगर कोई आपके बेडरूम में घुसकर ऐसा करे तब बताइए।

विराट ने भी सुनाई खरी-खोटी

विराट कोहली ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मैं समझता हूं कि फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ियों को देखकर बहुत एक्साइटेड होते हैं और उनसे मिलने के लिए उत्साहित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है। लेकिन यहां यह वीडियो भयावह है और इसने मुझे अपनी प्राइवेसी को लेकर डरा दिया। अगर मैं अपने होटल रूम में भी सेफ नहीं हू तो बताइए और क्या उम्मीद करूं।’

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि विराट और अनुष्का अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। इससे पहले भी वो मीडिया को उनकी बेटी वामिका का चेहरा दिखाने को लेकर फटकार लगा चुके हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here