धाकड़’ फ्लॉप होने पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

कंगना रनोट की धाकड़ ने रिलीज होने के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा और बुरी तरह से फ्लॉर रही। लगभग हर मुद्दे पर अपना राय रखने वाली कंगना ने इस पर चुप्पी साध ली थी।  

 कंगना रनोट की धाकड़ इस साल की डिजास्टर फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है। फिल्म कब सिनेमाघरों में आई और कब निकल गई इसका अंदाजा खुद कंगना को भी नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ की टक्कर कार्तिक आर्यन की इस साल की हिट फिल्म भूल भुलैया 2 के साथ हुई। इस लड़ाई में कंगना की फिल्म के परखच्चे उड़ गए। इतने महीनों बाद अब कंगना का दर्द इसपर छलका है।

‘धाकड़’ फ्लॉप होने पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में आज तक को दिए एक इंटरव्यू में, कंगना ने आखिरकार अपनी फिल्म की रिलीज के पांच महीने बाद असफलता को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि फिल्म बहुत ज्यादा हॉलीवुड जैसी बन गई थी। इसलिए लोग मेरी फिल्म को समझ नहीं पाए। आज का दौर देसी फिल्मों का है जैसे  ऋषभ शेट्टी की कांटारा और मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन

दर्शकों को ही बताया जिम्मेदार

अपनी पश्चिमी संवेदनाओं के कारण काम नहीं करती है और इस बारे में बात की है कि दर्शक वर्तमान में ऋषभ शेट्टी की कांटारा और मणिरत्नम की पोन्नियिन जैसी रूट वाली फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। सेलवन 1.उन्होंने आगे कहा, ‘बॉलीवुड अपनी भारतीय संस्कृति से बहुत दूर चला गया है और उन्होंने पश्चिमी फिल्में बनाई हैं। पश्चिमी फिल्मों को बनाने की प्रवृत्ति के साथ, मुझे लगता है कि लोग खुद को फिल्म से जोड़ने में असमर्थ हैं। मेरी भी फिल्म इस साल इसी वजह से नहीं चली।’

भूल भुलैया 2′ से हुई थी धाकड़ की टक्कर

आपको बता दें कि धाकड़, कंगना के होम प्रोडक्शन की फिल्म थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने मात्र 2.58 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तो वहीं इसी दिन रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस किया था।

राजनीति के मैदान में उतरेंगी कंगना रनोट

बता दें कि इसी इंटरव्यू में उन्होंने राजनीति पर एंट्री के सवाल पर कहा कि ‘मैं तो पूरी तरह से तैयार हूं, अगर बीजेपी मुझे मौका देती है तो मैं इस बार के चुनावों में उतरा चाहूंगी और अपने लोगों की सेवा करना चाहूंगी।’ कंगना के इस तरह एक्सेप्ट करने से अब उनके विरोधियों का क्या रिएक्शन होगा ये देखना दिलचस्प है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here