Shiva Statue: विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा देश को समर्पित, मोरारी बापू ने किया लोकार्पण, गहलोत भी हुए शामिल

0
89

राजस्थान में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ बिलीफ’ यानी विश्वास स्वरूपम् को देश को समर्पित कर दिया गया। शनिवार शाम को कथावाचक मुरारी बापू प्रतिमा ने भगवान शिव की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। 

राजसमंद के नाथद्वारा के गणेश टेकरी में बनी इस प्रतिमा के लोकार्पण के साथ ही मुरारी बापू की कथा की भी शुरुआत हो गई। 9 दिन तक इस कथा का आयोजन किया जाएगा। विश्वास स्वरूपम् प्रतिमा के लोकार्पण और कथा में शामिल होने के लिए यूएस, फ्रांस, यूके, जर्मनी और आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से भी भक्त आए हैं। यहां सभी भक्तों के लिए रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था भी की गई है।

प्रतिमा का निर्माण तत पदम् उपवन संस्थान नाथद्वारा के ट्रस्टी मदन पालीवाल की ओर से करवाया गया है। लोकार्पण के समय सीएम गहलोत ने मुरारी बापू से विनती करते हुए कहा कि वह मदन पालीवाल को कहें कि वे गुटखे का व्यापार बंद कर दें। आपके कहने पर वह मान जाएंगे। हमारी सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। 


 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here